संवाद — नॉर्दन रीजन जोन-6, कोटा
1 / 5संवाद — नॉर्दन रीजन जोन-6, कोटा
इस कार्यक्रम के बारे में
जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन, नॉर्दन रीजन जोन-6 के तत्वावधान में कोटा में 'संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ। फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन के. शाह के समक्ष कोटा संभाग के विभिन्न जैन सोशल ग्रुपों — जेएसजी कोटा, मैत्री, चंबल सिटी, बूंदी, आगम, संगिनी फोरम कोटा तथा संगिनी फोरम चंबल सिटी — ने रक्तदान शिविर, वस्त्र वितरण, राजकीय विद्यालयों में सेवा कार्य और गौ सेवा जैसे सेवा प्रकल्पों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि बिरेन के. शाह ने फेडरेशन के प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 5 नए ग्रुपों के गठन का आह्वान किया तथा घोषणा की कि फेडरेशन के स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व, 16 अगस्त को देशभर में रक्तदान अभियान चलाकर 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फेडरेशन योग्य विद्यार्थियों को निःशुल्क एजुकेशन लोन प्रदान करता है तथा जेएसजी वेलफेयर फाउंडेशन के अंतर्गत सदस्य की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कमल संचेती ने कोटा रीजन की जेएसजी इकाइयों की सराहना करते हुए कोटा और बूंदी के बाद झालावाड़, रावतभाटा तथा बांरा में ग्रुप विस्तार का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक व फेडरेशन के पूर्व संयुक्त सचिव अनिल काला ने बताया कि जोन-6 में वर्तमान में 400 से अधिक दंपति सदस्य जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन अंजू कासलीवाल ने किया एवं समापन पर संगिनी को-ऑर्डिनेटर मोनिका जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गणमान्य व्यक्ति
फेडरेशन
- JSGian बिरेन के. शाह - अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
- JSGian कमल संचेती - पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
- JSGian अनिल काला - पूर्व संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक
क्षेत्र
- JSGian सुरेश जैन - जोन कॉर्डिनेटर, जोन-6
- JSGian मनीष जैन - पूर्व वाइस चेयरमैन, नॉर्दन रीजन
- JSGian सुनील पहाड़िया - नॉर्दन रीजन पदाधिकारी
- JSGian मोनिका जैन - संगिनी को-ऑर्डिनेटर
- JSGian रेणु लुहाड़िया - को-ऑर्डिनेटर, जोन-3